Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 3 सितंबर को इन जिलों में बारिश के आसार!

राजस्थान में 3 सितंबर को मौसम फिर करवट लेगा. भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं. शेखावाटी में भी बारिश हो सकती है. बीकानेर और जोधपुर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश संभव है. पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

राजस्थान में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ने लगी हैं. मौसम विभाग के अनुसार 3 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. खासकर पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. शेखावाटी क्षेत्र में भी बारिश के आसार हैं. वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 3 सितंबर के लिए किसी जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है.