Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम का यू-टर्न! 30 मार्च को आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 30 मार्च को पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. मौसम विभाग ने विशेष रूप से किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan WeatherRajasthan Weather
राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है. एक सक्रिय और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने आगामी 24 से 48 घंटों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है, जिसका असर 30 मार्च को भी राज्य के कई संभागों में देखने को मिलेगा.