राजस्थान में बदलेगा मौसम, कई जिलों में 70 KM/H की रफ्तार से चलेगी आंधी, इन जिलों में अलर्ट!

राजस्थान में 4 मई को मौसम में बड़ा बदलाव होगा. कई जिलों में आंधी, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
google news

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम अब करवट लेता नजर आ रहा है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार 4 मई को राज्य के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह बदलाव हो रहा है, जिससे तापमान में गिरावट और हीटवेव से राहत की उम्मीद जताई गई है.