राजस्थान में मानसून की रफ्तार तेज, 5 जुलाई को कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट; मौसम विभाग ने जारी की एडवायजरी

राजस्थान में मानसून रफ्तार पकड़ चुका है. मौसम विभाग ने 5 जुलाई को जयपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर समेत कई संभागों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बांसवाड़ा, डूंगरपुर और झालावाड़ में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है. प्रशासन ने लोगों को जलभराव और नदियों से दूर रहने की सलाह दी है.

ADVERTISEMENT

rajasthan weather
rajasthan weather
Google CTA

राजस्थान में मानसून पूरी तरह मेहरबान है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादलों का डेरा है और बारिश का दौर लगातार जारी है. मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, 5 जुलाई को भी राज्य के बड़े हिस्से में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी. विशेषकर दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी इलाकों में मौसम विभाग ने भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं, हालांकि यहाँ कुछ ही जगहों पर पानी बरसेगा.