Rajasthan Weather: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-पानी को लेकर मौसम विभाग की नई चेतावनी जारी

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदल गया है. 5 जून को जयपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश की संभावना है. राज्य में तापमान 43 डिग्री से नीचे रहने के कारण फिलहाल हीटवेव से राहत रहेगी.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update
google news

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ले ली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के जयपुर केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और मेघगर्जन की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. इसका असर यह होगा कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट बनी रहेगी और लोगों को हीटवेव से राहत मिलेगी.