Rajasthan Weather: जयपुर-उदयपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, जोधपुर-जैसलमेर में उमस का होगा टॉर्चर, जानें 6 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम
6 जुलाई 2026 को राजस्थान में मौसम के दो रूप दिखेंगे. पूर्वी जिलों यानी जयपुर, कोटा, उदयपुर में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि पश्चिमी जिलों यानी जोधपुर, बीकानेर में उमस और छिटपुट बौछारें परेशान करेंगी.
ADVERTISEMENT

rajasthan weather
Rajasthan Weather 6 july: राजस्थान में इन दिनों मौसम के मिजाज में गजब की उठापटक चल रही है. कहीं आसमान से राहत की बूंदें बरस रही हैं तो कहीं सूरज देवता और उमस मिलकर पसीने छुड़ा रहे हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 6 जुलाई 2026 को राजस्थान के अलग-अलग कोनों में मौसम के दो बिल्कुल अलग अलग रूप देखने को मिलने वाले हैं. पूर्वी राजस्थान में जहां मानसून की रफ्तार तेज होने से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी राजस्थान के रेतीले इलाकों में अभी भी उमस और छिटपुट बारिश का खेल जारी रहेगा.
