Rajasthan weather: राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 मई को इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी!

Rajasthan Heatwave Alert: राजस्थान में 6 मई को मौसम बदला हुआ नजर आएगा. पूर्वी जिलों में हल्की बारिश और आंधी से राहत मिलेगी, जबकि पश्चिमी हिस्सों में तापमान बढ़ेगा. आने वाले दिनों में गर्मी तेज होने और हीटवेव की संभावना है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

ADVERTISEMENT

rajasthan weather
rajasthan weather
google news

Rajasthan ka Mausam: राजस्थान में मौसम इन दिनों लगातार करवट बदल रहा है. कभी आंधी-बारिश तो कभी तेज गर्मी, लोगों को अलग-अलग तरह का मौसम देखने को मिल रहा है. 5 मई को जारी मौसम विभाग जयपुर के बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में आंधी, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. इसके साथ ही कुछ जगहों पर गर्म रातें भी दर्ज हुईं.