Rajasthan News: पहाड़ों की बर्फबारी ने राजस्थान में बढ़ाई कपकपी, 8 फरवरी से फिर लौटेगी सर्दी, देखें ताजा रिपोर्ट
Rajasthan Weather Update: 8 फरवरी को राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम बदलेगा, जहां उत्तरी और पूर्वी जिलों में घने कोहरे के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने भरतपुर, धौलपुर और डीग समेत कई इलाकों में 'येलो अलर्ट' जारी करते हुए तापमान में गिरावट की चेतावनी दी है.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Alert
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में जहां एक ओर तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे और बारिश की संभावना ने चिंता बढ़ा दी है. IMD ने 8 फरवरी को लेकर अलर्ट जारी किया है जिसमें उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में मौसम के बिगड़ने के संकेत दिए गए हैं.