राजस्थान में ठंड का डबल अटैक: 8 जनवरी को घना कोहरा के साथ जयपुर, कोटा समेत कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी
राजस्थान मौसम अपडेट 8 जनवरी 2026: राज्य के कई जिलों में घना से अति-घना कोहरा और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर की चेतावनी. जानिए IMD जयपुर का पूर्वानुमान. आने वाले दिनों में कैसा होगा मौसम का हाल.
ADVERTISEMENT

Rajasthan weather
राजस्थान में सर्दी का कहर जारी है. 8 जनवरी 2026 को भी राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय घना से अति-घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Severe Cold Day) के हालात बन सकते हैं. उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलने के आसार हैं.