राजस्थान में फिर लौटेगी भीषण गर्मी! 8 जून से 46°C तक पहुंचेगा तापमान, हीटवेव का अलर्ट
राजस्थान में 8 जून से मौसम फिर बदलने वाला है. आंधी और बारिश की गतिविधियां कम होंगी, जबकि तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर और आसपास के इलाकों में हीटवेव का खतरा है. भरतपुर संभाग में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से आंधी और हल्की बारिश के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है, लेकिन यह राहत अब ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली. मौसम विभाग के अनुसार 8 जून से राज्य में आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है. इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में एक बार फिर तेज गर्मी और हीटवेव का दौर शुरू हो सकता है.