Rajasthan Weather Update: 8 सितंबर को जयपुर, कोटा समेत इन 12 जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानें अपने शहर का हाल!

8 सितंबर 2026 को राजस्थान के पूर्वी जिलों (जयपुर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर) में हल्की से मध्यम बारिश और बादलों की आवाजाही रहेगी, जबकि पश्चिमी जिलों (जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर) में मुख्य रूप से मौसम साफ और धूप के कारण उमस भरा रहने का अनुमान है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
राजस्थान में 8 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार.
Google CTA

Rajasthan Weather Update: राजस्थान की आवोहवा इन दिनों काफी अतरंगी बनी हुई है. कभी तेज धूप तो कभी अचानक घने बादलों की आवाजाही ने लोगों को पसीने से तर-बतर कर रखा है. मानसून अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है, लेकिन जाने से पहले यह राज्य के कुछ हिस्सों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की पूरी तैयारी में है.