Rajasthan Weather Update: जबरदस्त बारिश के बाद राजस्थान में फिर वही भीषण गर्मी! IMD अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक चूरू, बीकानेर, फलोदी और करौली में तापमान 39 डिग्री के करीब रहा. जैसलमेर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेंटीग्रेट के पार पहुंच गया. प्रदेश की राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
1 जून से 3 अक्टूबर तक राजस्थान में औसत से 56 फीसदी ज्यादा बारिश हुई.
पूर्वी राजस्थान में औसत से 47 और पश्चिमी राजस्थान में 71 फीसदी ज्यादा बारिश हुई.
राजस्थान में 1 जून से 3 अक्टूबर तक सामान्य से 56 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है. प्रदेश के कई जिलों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है. जैसलमेर में सालों बाद ऐसी बारिश देखने को मिली. बावजूद इसके यहां का तापमान फिर बढ़ने लगा है. बारिश थमने के साथ पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 41 डिग्री सेंटीग्रेट रिकॉर्ड किया गया.