Rajasthan Weather Update: कोटा, भरतपुर और उदयपुर में आज झमाझम बारिश का Alert

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक शनिवार को जोधपुर संभाग के दक्षिणी भाग में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. 30 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने और केवल उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं. 

ADVERTISEMENT

यूपी में जोरदार बारिश संभावना (फाइल फोटो)
यूपी में जोरदार बारिश संभावना (फाइल फोटो)
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

राजस्थान के 19 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट.

point

इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है.

राजस्थान में सितंबर महीने का आखिरी सप्ताह चल रहा है. प्रदेश से मानसून की विदाई हो रही है, फिर भी बारिश की गतिविधियां अभी जारी हैं. मौसम विभाग के मुताबिक कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग में 28 से 29 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है.