अगले 4 दिन भारी! राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम, IMD ने दी ये बड़ी चेतावनी
राजस्थान में अब मौसम शुष्क होने के साथ गर्मी बढ़ने लगी है. 10 अप्रैल को अधिकांश हिस्सों में धूप खिलेगी, हालांकि बीकानेर संभाग में आंशिक बादल छा सकते हैं. अगले 4 दिनों में तापमान 3-4 डिग्री बढ़ने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

rajasthan weather
Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम अब बदल गया है. फिलहाल राहत भरी खबर है लेकिन आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग जयपुर के ताजा बुलेटिन के अनुसार राज्य में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा, जबकि 10 अप्रैल को भी किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि कुछ इलाकों में हल्के बादल जरूर नजर आ सकते हैं.