राजस्थान वेदर अपडेट: भीषण गर्मी की चपेट में मरुधरा, 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानें अगले 6 दिनों का हाल

राजस्थान में अगले 6 दिनों तक भीषण गर्मी और लू का प्रकोप रहने वाला है, जहां तापमान 44 डिग्री तक पहुँचने का अनुमान है. मौसम विभाग ने अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने और जालौर में तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है.

ADVERTISEMENT

rajasthan weather
rajasthan weather
google news

राजस्थान में आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में लू (Heal Wave) जैसी स्थिति बन सकती है. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक राजस्थान के अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहेगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. 25 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक प्रदेश के कई जिलों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है.