Rajasthan Weather: होली से पहले ही पसीने छुड़ाएगी गर्मी! राजस्थान में 3 मार्च से बदलेगा मौसम का मिजाज

राजस्थान में गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है. बाड़मेर में तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहेगा.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
google news

Rajasthan Weather: राजस्थान में फरवरी के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत नहीं हैं. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से जारी 27 फरवरी 2026 की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, 28 फरवरी को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. कहीं भी बारिश या चेतावनी की स्थिति नहीं है.