Rajasthan Weather Update: देश में सबसे ज्यादा गर्म बाड़मेर में पारा 47.3 डिग्री पहुंचा, पावरहाउस में लगी आग, धौलपुर में पेड़ उखड़े-दीवार गिरी

राजस्थान मौसम अपडेट : बाड़मेर में भीषण गर्मी का प्रकोप, पारा 47.3 डिग्री पार. मौसम विभाग ने जोधपुर और बीकानेर संभाग के लिए अगले 7 दिनों का भीषण लू और गर्म रातों का अलर्ट जारी किया है. जानें जयपुर और शेखावाटी का हाल.

ADVERTISEMENT

NewsTak
फाइल फोटो: इंडिया टुडे.
google news

राजस्थान में भीषण गर्मी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर द्वारा 12 मई 2026 को जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. सीमावर्ती जिले बाड़मेर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में ही नहीं देश में सर्वाधिक रहा. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि भीषण गर्मी के साथ-साथ अब प्रदेशवासियों को तपती रातों का भी सामना करना पड़ेगा.