Rajasthan Weather Update: राजस्थान में ठंडे के बीच बारिश का येलो अलर्ट, जानें किन जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल
Rajasthan Weather Update: 21 जनवरी को राजस्थान में दिनभर मौसम साफ और धूप खिली रहेगी जिससे ठंड से राहत मिलेगी. हालांकि, IMD के अनुसार रात से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा, जिससे आगामी दिनों में बारिश और बादलों का दौर शुरू होने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan weather
Rajasthan Weather Update, 21 January: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से राहत मिलने का दौर जारी है. मौसम केंद्र जयपुर (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 21 जनवरी 2026 को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि, यह शांति एक आने वाले बड़े 'वेदर सिस्टम' से पहले की है. 21 जनवरी की रात से एक नया और तीव्र पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में प्रवेश करेगा जिसका सीधा असर राजस्थान पर पड़ना शुरू होगा.