Rajasthan weather update : चित्तौड़गढ़ में भयंकर गर्मी से हाहाकार, जयपुर में भी पारा 43 डिग्री के पार
राजस्थान में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. चित्तौड़गढ़ और पिलानी में तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि जयपुर में भी पारा 43 डिग्री के पार दर्ज हुआ. मौसम विभाग ने कई जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी किया है. जानिए कब पहुंचेगा मानसून और मौसम विभाग का ताजा अपडेट.
ADVERTISEMENT

जयपुर की सड़कों पर पानी का छिड़काव.
राजस्थान में गर्मी का असर अब केवल दिन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रातें भी तपने लगी हैं. पिछले दो दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे प्रदेशभर में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर और तेज हो गया है. मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 5 जिलों में ऑरेंज और 5 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है. आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है.