Rajasthan Weather: अगले 24 घंटे भारी! राजस्थान के इन शहरों में चलेगी लू, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है. पिछले 24 घंटों में चूरू 42.8 डिग्री और फतेहपुर 42.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहे. पूर्वी राजस्थान में लू और गर्म रातों का असर शुरू हो चुका है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
google news

Rajasthan Weather: राजस्थान में अप्रैल के महीने में ही गर्मी ने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और कई इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है. 19 अप्रैल के आंकड़े बताते हैं कि 20 अप्रैल को भी प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है.