Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर शुरू होगा गर्मी का 'प्रचंड' दौर: 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जोधपुर संभाग में हीट वेव का अलर्ट
राजस्थान में गर्मी का नया दौर शुरू. मौसम विभाग ने जोधपुर संभाग में 45 डिग्री तापमान और हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. जानें कब होगी दोबारा बारिश और कैसा रहेगा आपके शहर का हाल.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में अब गर्मी की चेतावनी.
rajasthan weather news: राजस्थान में बीते कुछ दिनों से जारी आंधी और बारिश की गतिविधियों के बाद अब मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (IMD) द्वारा 7 मई 2026 को जारी ताजा अपडेट के अनुसार, प्रदेशवासियों को अब झुलसाने वाली गर्मी और लू (Heat Wave) का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा. आगामी 3-4 दिनों के भीतर राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है.