Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी का अलर्ट, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानें कब मिलेगी आंधी और बारिश से राहत
राजस्थान में गर्मी ने दिखाए तेवर, गंगानगर में पारा 43.7 डिग्री पार. मौसम विभाग (IMD Jaipur) ने 25 अप्रैल से लू और हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. जानें कब होगी धूल भरी आंधी और हल्की बारिश, पढ़ें राजस्थान मौसम की पूरी जानकारी.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है. मौसम केंद्र जयपुर (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है. पिछले 24 घंटों में गंगानगर 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लू (Heat Wave) का प्रकोप बढ़ेगा.