Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटेगी 'लू', 16 मई से चढ़ेगा पारा; पश्चिमी राजस्थान में 'तीव्र हीटवेव' का अलर्ट
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 16 मई से गर्मी का प्रकोप फिर बढ़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में 'तीव्र हीटवेव' शुरू होने की संभावना है, फलौदी 45.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा है. 16 मई को अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि कुछ क्षेत्रों में आंधी-बारिश हो सकती है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में पड़ने लगी भीषण गर्मी.
Rajasthan Weather Update: राजस्थान के लोगों को गर्मी से मिली मामूली राहत अब खत्म होने वाली है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 16 मई से राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी . पिछले 24 घंटों में कुछ इलाकों में हुई हल्की बारिश और धूलभरी आंधी के कारण पारे में जो गिरावट आई थी, वह अब थम जाएगी और पश्चिमी राजस्थान में 'तीव्र हीटवेव' (Heatwave) का नया दौर शुरू होने की प्रबल संभावना है .