Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 'आसमान से बरसेगी आग', 46 डिग्री के पार पहुंचा पारा, हीट वेव के बीच आंधी-बारिश का भी अलर्ट
राजस्थान में गर्मी का तांडव! बाड़मेर में तापमान 46.4 डिग्री पहुंचा. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है, वहीं 28 अप्रैल से आंधी और हल्की बारिश की भी संभावना है. पढ़ें राजस्थान मौसम की ताजा रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में पड़ने लगी भीषण गर्मी.
राजस्थान में भीषण गर्मी और लू (Heat Wave) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम केंद्र जयपुर (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. बाड़मेर में पारा 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा.