Rajasthan Weather: सूरज के तेवर हुए तल्ख, 26 अप्रैल को आंधी-बारिश के साथ बदल सकता है मिजाज
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है, जहां बाड़मेर 44.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा. मौसम विभाग ने 26 अप्रैल को कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है. हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ इलाकों में आंधी और हल्की बारिश से मामूली राहत मिलने की भी उम्मीद है.
ADVERTISEMENT

rajasthan weather
Rajasthan Weather: राजस्थान में अप्रैल के आखिरी हफ्ते में मौसम दो अलग-अलग रंग दिखाने जा रहा है. एक तरफ भीषण गर्मी और हीटवेव का असर बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ 26 अप्रैल से कुछ इलाकों में मौसम करवट लेने के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की शुरुआत हो सकती है, जबकि बाकी हिस्सों में गर्मी का असर बरकरार रहेगा.