राजस्थान में आसमान से बरस रही 'आग': बाड़मेर में पारा 47 डिग्री के करीब, 5 संभागों में हीट वेव और आंधी का डबल अटैक, IMD ने जारी की चेतावनी
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी 4-5 दिनों तक जोधपुर और बीकानेर संभाग में हीट वेव और उष्ण रात्रि का अलर्ट जारी किया गया है. बाड़मेर में तापमान 46.8 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि कुछ इलाकों में आंधी और बूंदा-बंदी की भी संभावना है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में गर्मी का सितम.
Rajasthan Weather news: राजस्थान में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का सितम बढ़ता ही जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने की तरफ से जारी ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में पारा रिकॉर्ड स्तर को छू रहा है. बाड़मेर में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो राज्य में सर्वाधिक रहा. मौसम विभाग के मुताबिक बीकानेर, शेखावाटी, जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी भाग में अगले 48 घंटे में मौसम कर U टर्न हो सकता है. 12-13 मई को इन संभागों के जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. आसमान में बादल घिरने के साथ बूंदाबांदी को सकती है. यानी इन संभागों में आगामी 48 घंटों में गर्मी से कुछ राहत के आसार हैं.