Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का 'तांडव' शुरू; पारा 42 पार, जानें कब मिलेगी राहत?

राजस्थान में 23 अप्रैल से भीषण लू और गर्मी का दौर शुरू हो रहा है, जिसमें कोटा का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है. मौसम विभाग ने आगामी एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहने और तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: ITG
google news

मरुधरा में अब मौसम के मिजाज ने कड़े तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. राजस्थान में भीषण गर्मी और लू (Heat Wave) का दौर शुरू हो चुका है, जिससे प्रदेशवासियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में गर्मी और प्रचंड होगी और लू का असर राज्य के कई हिस्सों में देखा जाएगा.