राजस्थान में मौसम का डबल गेम,10 जुलाई को कहीं गर्मी तो कहीं आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, देखें अपने जिले का हाल

राजस्थान में मौसम ने फिर करवट ले ली है. एक तरफ कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने आंधी, धूलभरी हवाओं और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. जानिए किन जिलों में सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
Google CTA

राजस्थान में मौसम के मिजाज में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. प्रदेश के कई हिस्सों में जहां सूरज के तीखे तेवरों ने लोगों को बेहाल कर रखा है, वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों में मौसम बदलने, धूलभरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की है. इस दोहरे मौसम ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है.