Rajasthan Rain Alert: 10 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश के आसार, इन इलाकों में अति भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में 10 अगस्त से मानसून फिर रफ्तार पकड़ने वाला है. दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कोटा, बारां, झालावाड़, बूंदी समेत 8 जिलों में 10 से 12 अगस्त के दौरान मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 14-15 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
Google CTA

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने 10 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है. खासतौर पर दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में बारिश का असर ज्यादा रहने की संभावना है. कुछ जिलों में भारी से लेकर अति भारी बारिश हो सकती है. वहीं पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ जगहों पर बादल गरजने और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है.