राजस्थान में एक्टिव हुआ मानसून: मौसम विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन, कई जगहों पर वज्रपात की आशंका

राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. पिछले 24 घंटों में जयपुर के सांभर में सबसे ज्यादा 84 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने अगले 5 से 7 दिनों तक जयपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभागों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

rajasthan weather
rajasthan weather
Google CTA

राजस्थान में मानसून अब लगातार असर दिखाने लगा है. शुक्रवार (3 जुलाई) को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है.