Rajasthan Weather Update: 8 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में फिर बरसेंगे बादल, कई जिलों में तेज बारिश के आसार

राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है. मौसम विभाग ने 8 अगस्त को जयपुर, सीकर और झुंझुनूं में अति भारी बारिश, जबकि बीकानेर, जोधपुर, अजमेर और भरतपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
Google CTA

राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार 8 अगस्त को भी राज्य के पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.