राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 23 जुलाई को बांसवाड़ा और झालावाड़ समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में मानसून की चाल तेज हो गई है. 23 जुलाई को बांसवाड़ा और झालावाड़ में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं और गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
Google CTA

Rajasthan: राजस्थान में मानसून पूरी तरह से मेहरबान नजर आ रहा है. आने वाले दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला और तेज होने के आसार हैं. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर-पूर्वी राजस्थान में बने परिसंचरण तंत्र और मानसून ट्रफ लाइन की वजह से राज्य में अगले 4 से 5 दिनों तक मूसलाधार बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी. इसी क्रम में 23 जुलाई को कई क्षेत्रों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ भारी से अति भारी बारिश की आशंका जताई गई है.