Rajasthan Weather update: जयपुर, टोंक के लिए IMD का RED अलर्ट! करौली में बारिश ने मचाई तबाही

Rajasthan weather today: मौसम विभाग ने रविवार सुबह करौली जिले के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया था. इधर खबर लिखे जाने तक लेटेस्ट अपडेट के तहत मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर, भरतपुर और करौली जिलों के जिए रेड अलर्ट जारी किया है. 

ADVERTISEMENT

तस्वीर: राजस्थान तक.
तस्वीर: राजस्थान तक.
google news

राजस्थान (rajasthan weather today) में एक बार फिर मानसून की बारिश (heavy rain alert) कई जिलों में कहर बरपा रही है. मौसम विभाग में रविवार 11 अगस्त को कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. पहली बार ऐसा हुआ जब कई जिलों के लिए मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के तात्कालिक अपडेट के तहत जयपुर में रेड अलर्ट जारी किया. मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक जयपुर एयरपोर्ट पर दोपहर ढाई बजे तक 57 मिमी बारिश हो चुकी थी.