Rajasthan Weather update: उदयपुर समेत इन जिलों में बारिश की चेतावनी, बीकानेर हुआ गर्म

मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास हो सकता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

अभी उदयपुर और बीकानेर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है.

point

प्रदेश का अधिकांश भाग शुष्क है और तापमान बढ़ने लगा है.

राजस्थान में अधिकांश भागों में अब मौसम शुष्क होने से तेज चिलचिली धूप ने तापमान बढ़ा दिया है. पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बीकानेर का 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया. प्रदेश के अधिकांश भागों से मानसून लगभग जा चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक 5 अक्टूबर को उदयपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.