Rajasthan Weather: दौसा, अलवर और सीकर में बिजली कड़कने की चेतावनी, 28 जुलाई को घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये रिपोर्ट

28 जुलाई 2026 को राजस्थान में पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, पश्चिमी जिलों में मानसून सुस्त रहेगा, जिससे तापमान और उमस बढ़ने की उम्मीद है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
Google CTA

Rajasthan Weather 28 July: अगर आपका भी 28 जुलाई को कहीं जाने का प्लान है तो अपनी गाड़ी की चाबी उठाने से पहले एक बार आसमां का मिजाज समझ लें. पिछले एक महीने से राजस्थान का मौसम पल-पल रंग बदल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताज़ा अपडेट की मानें तो 28 जुलाई को सूबे में मानसूनी हवाओं का मिज़ाज थोड़ा बदला-बदला सा रहने वाला है.