Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का यू-टर्न, 20 मार्च को भी बरसेंगे बादल, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदल गया है. 20 मार्च को जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग में आंधी के साथ बारिश की संभावना है. तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट आई है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
google news

Rajasthan Weather: राजस्थान में मार्च के तीसरे हफ्ते में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से जहां एक ओर आंधी-बारिश का दौर देखने को मिला, वहीं तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. अब 20 मार्च को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम अलग-अलग रंग दिखाने वाला है. कुछ जगहों पर बादल गरजेंगे तो कई जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा.