राजस्थान में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू! बाड़मेर में पारा 36 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने दी अगले एक हफ्ते की बड़ी चेतावनी
राजस्थान में मार्च के पहले हफ्ते में ही गर्मी का सितम! बाड़मेर में पारा 36.5 डिग्री के पार पहुंचा. मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की चेतावनी दी है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में चढ़ने लगा पारा.
राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, प्रदेश में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है और अगले एक सप्ताह तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की प्रबल संभावना है. मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है.