Rajasthan Weather Update: 24 मार्च को भी थमेगा नहीं आंधी-बारिश का दौर, नए पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई किसानों की धड़कनें
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 24 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के चलते जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बेमौसम बरसात से जहाँ तापमान में गिरावट आई है, वहीं खेतों में खड़ी पकी फसलों को लेकर किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मार्च के महीने में 'प्री-मानसून' जैसी बारिश और धूलभरी आंधी ने आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने के कारण 24 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है.