Rajasthan weather update : राजस्थान में कब आएगा मानसून...प्री मानसून की रिमझिम कब देगी भीषण गर्मी से निजात ?

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. IMD के अनुसार राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा, जबकि कई इलाकों में हीटवेव और उष्ण रात्रि की स्थिति बनी रहेगी. 19 से 22 मई के बीच धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी भी जारी की गई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
राजस्थान में कब आएगा मानसून ?
google news

Rajasthan weather news: राजस्थान में गर्मी का तेवर और तीखा होता जा रहा है. मौसम केंद्र जयपुर (IMD) द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना है. इसके साथ ही सूर्यदेव के तीखे तेवरों के चलते अधिकतम तापमान में अभी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने के प्रबल संभावना है. तेज गर्मी से मची हाय-तौबा के बीच इस बात का इंतजार होने लगा है कि कब मिलेगी आसमान से बरसती आग से राहत? कब आएगा मानसून (monsoon update). मौसम विभाग ने मानसून को लेकर एक आपडेट दिया है.