Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की धमाकेदार एंट्री, 26 जून को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की दस्तक से भीषण गर्मी और लू से बड़ी राहत मिली है. पिछले 24 घंटों में बारां और चूरू सहित कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने 26 जून को जयपुर, अजमेर, जोधपुर समेत अधिकांश संभागों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

rajasthan weather
rajasthan weather
google news

Rajasthan Weather: राजस्थान में तपती गर्मी और लू के थपेड़ों से परेशान लोगों को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है और सबसे अच्छी बात यह है कि राज्य के किसी भी हिस्से में हीट वेव यानी लू दर्ज नहीं की गई है. मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 26 जून को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सुहाना बना रहेगा और कई संभागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहने वाला है.