Rajasthan Weather update: विदा हुआ मानसून फिर भी थमी नहीं बारिश, इन जिलों के लिए IMD का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि 8 और 9 अक्टूबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश, बूंदाबांदी होने की संभावना है. बाकी भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

माउंट आबू में रात इतनी ठंडी कि छूट गई कंपकंपी.

point

8 और 9 अक्टूबर कई जिलों में बारिश का अलर्ट.

राजस्थान में मानसून लगभग विदा हो चुका है. अधिकांश जिलों में बारिश का दौर थमने के बाद तापमान बढ़ रहा है. वहीं रविवार को पाली जिले के सोजत इलाके में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई. प्रदेश की राजधानी जयपुर, अजमेर और भीलवाड़ा के अलावा आसपास के इलाकों में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहे.