राजस्थान में मौसम का यू-टर्न! सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 30 मई को आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम बदलने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 30 मई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है. इससे तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट आएगी और लोगों को हीटवेव से राहत मिलेगी.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
राजस्थान में पिछले कई दिनों से जारी सूरज के तीखे तेवरों और भीषण हीटवेव के बीच अब मौसम ने करवट ले ली है. मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के लोगों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर दी है. पाकिस्तान और उसके आस-पास के इलाकों पर बने एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और वहां से अरब सागर तक आ रही ट्रफ लाइन के कारण प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है.