Rajasthan Weather Update: कहीं आंधी-बारिश तो कहीं 'हीटवेव' का सितम, 5 दिनों तक संभलकर रहने की सलाह
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है, जहां फलोदी में पारा 44.8 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने बाड़मेर, जैसलमेर सहित पश्चिमी राजस्थान में अगले 5 दिनों तक भीषण लू (Heatwave) का अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: ITG
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गर्मी के तेवर अब तीखे होने लगे हैं. मौसम केंद्र जयपुर द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का सबसे गर्म इलाका फलोदी रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है. हालांकि, राज्य के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश भी दर्ज की गई है, जिससे कहीं-कहीं आंशिक राहत मिली है.