Alert: राजस्थान में अगले 7 दिन छूटेगा पसीना, मौसम विभाग ने दी भीषण हीटवेव और धूलभरी आंधी की चेतावनी

राजस्थान में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जहां फलौदी में तापमान सबसे ज्यादा 44.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह में पारा 2 से 3 डिग्री और बढ़ने तथा पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में भीषण लू (हीटवेव) के साथ तेज धूलभरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
राजस्थान में अब गर्मी की चेतावनी.
google news

Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और प्रदेश का बड़ा हिस्सा भीषण तपिश की चपेट में है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना हुआ है और आने वाले दिनों में सूर्यदेव के तेवर और ज्यादा कड़े होने वाले हैं.