Rajasthan Weather: राजस्थान में प्री-मानसून की धमाकेदार एंट्री, 29 मार्च को आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय होने से 29 मार्च को जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर समेत कई जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक किसानों को विशेष सावधानी बरतने और फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह दी है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
google news

राजस्थान में मरुधरा के आसमान पर बादलों ने डेरा डाल दिया है और मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. प्रदेश में एक नया और मजबूत वेदर सिस्टम सक्रिय हो गया है जिसके चलते 29 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी और झमाझम बारिश होने के पूरे आसार हैं.