Rajasthan Weather Update: 18 सितंबर से फिर मौसम मारेगा पलटी, जयपुर, उदयपुर के लिए IMD की चेतावनी

Rajasthan weather today: एक नए सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में 18 से 19 सितंबर के बीच कहीं-कहीं बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश तो उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: राकेश गुर्जर, राजस्थान तक.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

18 और 19 सितंबर को 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.

point

16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी.

पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर थोड़ा थमा है, लेकिन मानसून ने अभी विदाई नहीं ली है. 18 सितंबर से फिर मानसून एक्टिव हो रहा है. एक नए सिस्टम के साथ जयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान बादल गरजने के साथ वज्रपात की भी संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक मौसम खराब होने पर हरे पेड़ों की ओट लेना खतरनाक हो सकता है.