राजस्थान मौसम अपडेट: फिलहाल खिली रहेगी धूप, लेकिन 17 फरवरी से करवट लेगा मौसम

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 16 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि रातें हल्की ठंडी रहेंगी. फिलहाल किसी जिले में मौसम चेतावनी नहीं है. 17 फरवरी से कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना बन सकती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
नए साल पर राजस्थान में पलटने वाला है मौसम.
google news

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव साफ नजर आ रहा है. मौसम केंद्र जयपुर द्वारा 15 फरवरी 2026 को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई और अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क रहा. ऐसे में 16 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम सामान्य से थोड़ा गर्म और रातें हल्की ठंडी रहने की संभावना है.