राजस्थान में किस जिले में होगी बारिश और कहां चलेगी लू? मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट, जानें अपने जिले का हाल
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम दो अलग-अलग रंग दिखा रहा है. एक ओर कई जिलों में भीषण लू लोगों को झुलसा रही है, तो दूसरी ओर तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. जानिए आपके जिले का हाल.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में मौसम लेने वाला है बड़ा यू-टर्न
Rajasthan Weather Today: राजस्थान के मौसम में इन दिनों मौसम का अलग रंग देखने को मिल रहा है. यहां प्रदेश का एक हिस्सा भीषण गर्मी और तपा देने वाली लू की चपेट में है तो वहीं दूसरे हिस्से में आसमान से बरसती राहत की बूंदें मौसम को सुहाना बना रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार 9 जून को लेकर राज्य के कई जिलों में डबल अलर्ट जारी किया है. इसमें में एक तरफ तो धूलभरी आंधी और बदलाें के गरजने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है. वहीं दूसरी तरफ सूर्यदेव का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है.