Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 17 मार्च को इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 17 मार्च को बीकानेर, शेखावाटी और उत्तरी जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश और आंधी की संभावना है. फसलों की कटाई के समय हो रहे इस मौसमी बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, जबकि दक्षिणी हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
google news

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों का डेरा जमा हुआ है. मौसम विभाग ने आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई है, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं.