सावधान! राजस्थान में अब तपाएगी गर्मी, 10 अप्रैल से पारा चढ़ने के आसार, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम के दो रूप दिख रहे हैं. पिछले 24 घंटों में जयपुर के शाहपुरा में भारी बारिश (45mm) हुई, जिससे कुछ राहत मिली. हालांकि, अब 10 अप्रैल से गर्मी बढ़ने वाली है. चित्तौड़गढ़ 36.6°C के साथ सबसे गर्म रहा. विभाग ने आने वाले दिनों में लू (Heatwave) चलने की चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
google news

Rajasthan Weather: राजस्थान के मौसम में इन दिनों बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिससे तपती गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है. हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी और कुछ जिलों में उष्ण लहर (Heat Wave) चलने की चेतावनी भी जारी की है. फिलहाल राज्य में कहीं बारिश की बूंदें गिर रही हैं, तो कहीं पारा धीरे-धीरे ऊपर चढ़ने लगा है.